मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव यूनियन एमआर के लिए संघर्ष करती रहेगा
मप्र मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव यूनियन की बैठक संपन्न
बैतूल। मप्र मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव यूनियन बैतूल के तत्वावधान में होटल उत्सव में प्रदेश सचिव निशिकांत पंड्या, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्निीहोत्री, प्रदेश सदस्य गिरीश चौहान के आतिथ्य में और बैतूल संगठन के अध्यक्ष हंसराज मालवी की अध्यक्षता में जिला बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर सचिव रामेश्वर झरबड़े ने संगठन के प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया। उपाध्यक्ष अंकुश कड़वे ने बताया कि कुछ कंपनियों द्वारा मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव का शोषण किया जा रहा है जैसे पीएफ और बानस आदि नहीं दिया जा रहा है और अत्याधिक टार्गेट देकर उसे पूरा करने के लिए प्रताडि़त किया जाता है। कोषाध्यक्ष सागर खांडवे ने बताया कि संगठन विगत कई वर्षो से मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव के हक की लड़ाई लड़ता रहा है और भविष्य में भी एकजुट होकर संघर्ष करता रहेगा। बैठक में राहुल कनाठे, राहुल झरबड़े, सतीष उघड़े, मानव ठाकुर, कमलेश मगरदे, बलदेव धोटे, राजा पारधे, गजानन पाटनकर, शुभम दुबे, अरूण कड़वे, लखन बर्डे, रवि खोडख़े, जितेन्द्र बारंगे, नरेश मानेकर, वैभव झरबड़े, हरिओम भूसारे आदि बड़ी संख्या में मेडिकल रिप्रेन्सेटेटिव मौजूद थे।

Comments
Post a Comment