समाज के पिछड़े हुए वर्ग की यथा संभव मदद करे:जायसवाल
भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा
बैतूल। भगवान सहस्त्रबाहु के आशीर्वाद से कलार समाज के लोगों में पुरूषार्थ से सफलता हासिल करने की कला खून में है। कलार समाज के युवा जहां भी जातें है, जिस भी काम को हाथ में लेते है पूरी लगन और निष्ठा से करते है और उम्मीद से अधिक सफलता भी पाते है। उक्त उद्गार प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल ने श्री हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज द्वारा भैंसदेही में भगवान सहस्त्रबाहु की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने के पूर्व शहर के रामकृष्ण बगिया में आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। श्री जायसवाल ने सामाजिक बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री जायसवाल ने समाज में अभी और अधिक राजनैतिक जागरूकता लाना जरूरी है। समाज का युवा वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है जो प्रशंसनीय है। श्री जायसवाल ने समक्ष सामाजिक बंधुओं से अपील की है कि वे समाज के पिछड़े हुए वर्ग के लिए आगे बढक़र यथा संभव मदद करे। कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश के खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल का बैतूल जिले की सीमा के पूर्व से ही कलार समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया और गाडिय़ों के काफिले के साथ उन्हें कार्यकम स्थल पहुंचे। रामकृष्ण बगिया में कलार समाज द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री जायसवाल के साथ बैतूल विधायक नियल डागा, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे सहित जिले के बाहर से आए सामाजिक बंधुओं का हैहय क्षत्रिय कलार समाज के जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय द्वारा शाल-श्रीफल और भगवान सहस्त्रबाहु की फोटो भेंटकर सम्मानित किया। जिले भर से आए समाज के सैकड़ों सामाजिक बंधुओं ने खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल और विधायक निलय डागा का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सेवानिवृत्त प्रो.यशपाल मालवीय ने प्रदीप जायसवाल के समक्ष मांग रखी कि भैंसदेही का नाम बदलकर पूर्णा नगरी किया जाए। युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज आर्य ने कहा कि युवा समाज की रीढ़ होते हैं, किसी भी समाज को उन्नति और दिशा युवा ही दे सकते हैं। उन्होने कहा कि युवा कुशल व्यवसायी होने के साथ-साथ अच्छा राष्ट्र सेवक बने तभी राष्ट्र का विकास संभव है। समारोह का संचालन चिचोली के सामाजिक बंधु जित्तू पटेल द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन करते हुए हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज के युवा ईकाई अध्यक्ष मनोज आर्य ने कहा कि भैंसदेही के प्राचीन शिव मंदिर में पूर्व में भगवान सहस्त्रबाहु का मंदिर था जिसका जीर्णोद्धार कर हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज बैतूल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा दी गई है जिसकी प्राण प्रतिष्ठा है। श्री आर्य ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व जिले में तीन दिन में लगभग पांच सौ किलोमीटर की शोभायात्रा निकालकर सामाजिक बंधुओं को दर्शन करवाएं गए। समारोह में कलार समाज के संरक्षक गोविंद राय, दीपक जायसवाल, रवि जायसवाल, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पवन जायसवाल, जयनारायण चौकसे, कौशल राय, नरेन्द्र धुवारे, प्रदीप राय सहित समाज के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मालवीय, बैतूल नगर अध्यक्ष रंजीत शिवहरे, नगर सचिव नेमीचंद मालवीय, युवा उद्योगपति एवं सिने व्यवसायी विवेक मालवीय, चिचोली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय आंवलेकर, नितेश आंवलेकर, पुलकित मालवीय, निर्देश मदरेले, मनोज मालवीय, राधेश्याम सिन्हा, प्रो.पुष्पारानी आर्य, सरोज चौकसे, राजेश आर्य नयन, तपन मालवीय, शैलेन्द्र बिहारिया, कृष्णकांत आर्य, प्रकाश मालवीय, सुरेश मालवीय, दीपक मालवीय, अंशुल मालवीय, भूपेन्द्र आर्य, महेन्द्र आर्य, रविकांत आर्य, डॉ. अनूप आर्य, अमित आर्य, कैलाश आर्य, रोहित आर्य, सचिन राय, आशीष आंवलेकर, सुबोध जायसवाल, खेमराज सूर्यवंशी, मनीषदत्त माचीवार, पम्मू आर्य, विजय मालवीय, सीमु चौधरी, रामशंकर मालवीय, रिंकू आर्य, पम्मा विहारे, निमिष मालवीय, राकेश आर्य, कैलाश आर्य, रोहित आर्य, महेन्द्र आर्य, विजय मालवीय, भूपेन्द्र मालवीय, अमित जैसवाल, राजेश जैसवाल, सुमित मदरेले, कुलदीप मालवीय, राजेन्द्र लहाटे सहित जिले भर से आए सैकड़ों सामाजिक बंधु उपस्थित थे। समारोह के बाद सभी अतिथि और सामाजिक बंधु भैंसदेही में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान से की गई।

Comments
Post a Comment