सिगरेट से जीवन कैसे होता है तबाह,
बच्चों ने पेंटिंग से बताया

बैतूल। आरडी पब्लिक स्कूल के तेरह बच्चों की टीम ने मिलकर विचार को साकार रूप दिया है। बच्चों ने धुम्रपान मुक्ति के लिए एक प्रोजेक्ट बनाया है जिसमें दिखा है कि सिगरेट की लत व्यक्ति को किस तरह बर्बाद कर देती है। इस परिकल्पना के साकार दृश्य में एक व्यक्ति बैठा हुआ है और उसने अपने जीवन इतनी सिगरेट पी चुका है कि वह पूरा बर्बाद हो गया है, उसके पूरे शरीर में सिगरेट के अलावा कुछ नहीं बचा और चेहरा कंकाल हो गया है। उसकी मृत्यु हो गई और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानों वह अफसोस कर रहा है कि काश सिगरेट की लत न लगाई होती तो इस तरह परिवार व जीवन धुंए में न उड़ गया होता। बच्चों ने इस प्रोजेक्ट स्टॉप टेबेको के माध्यम से सचेत किया है कि वक्त रहते आप भी संभल जाए और तंबाकू को त्याग दे। इस प्रोजेक्ट को युवा चित्रकार व कला शिक्षक श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में महिमा खवसे, पलक पंवार, अदिति राठौर, भव्या रघुवंशी, स्नेहा पंवार, अक्षरा इन्हें, चेताली अंबुलकर, कृतिका पंवार, वैष्णवी पंवार, राजश्री हुद्दार, सौम्या गावंउे, अवनी शुक्ला, आद्या तोमर ने मिलकर बनाया है। इसमें जो मटेरियल उपयोग हुआ है उसे बच्चों ने खराब पेपर्स को रोल व पेंट कर सिगरेट की आकृति दी है। श्रेणिक जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को स्वास्थ्य विभाग को आरडी पब्लिक स्कूल की ओर से भेंट किया जाएगा जिससे बच्चों का संदेश आमजन तक पहुंच सके।

Comments

Popular posts from this blog