सीए की तैयारी कैसे की जाए
काउंसलिंग कार्यशाला संपन्न
बैतूल। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के द्वारा गुरुवार कैफे एंड सुपर मेगा करियर काउंसलिंग प्रोग्राम 2024 के अवसर पर अधिकृत केरियर काउंसलर सीए दीपक अग्रवाल द्वारा बच्चों के रोजगार व भविष्य के लिए बैतूल के विद्या भूमि पब्लिक स्कूल गंज कक्षा 9वी से 12वी के 200 विद्यार्थियों को और विद्यार्थी पब्लिक स्कूल, रानीपुर में लगभग 150 विद्यार्थियों सीए कोर्स के विषय में मार्गदर्शन दिया। विद्यार्थियों को सीए कोर्स के संबंध में उपलब्धियां, आय के स्त्रोत एवं सीए की कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी। सीए दीपक अग्रवाल से चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स संबंधी एवं स्कॉलरशिप के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बहुत से विद्यार्थियों ने सीए बनने के जिज्ञासा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के संचालक गण उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं अग्रवाल दीपक एंड एसोसिएट बैतूल के प्रोपराईटर सीए दीपक अग्रवाल द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि भविष्य में किसी विद्यार्थी को मार्गदर्शन देने के लिए तत्पर रहेंगे । इस कार्यक्रम से चार्टर्ड अकाउंटेंट कोर्स से संबंधित ज्ञान अर्जित कर लाभान्वित हुए। उल्लेखनीय है कि दीपक अग्रवाल लायंस बैतूल सिटी के की सक्रिय सदस्य हैं और जनसेवा के क्षेत्र में हमेशा कार्य करते रहें हैं।

Comments
Post a Comment