स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की भूमिका अहम
पटवारी कॉलोनी की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस
बैतूल। स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय त्योहार के रूप में पूरे हिंदुस्तान में मनाया गया। इस तारतम्य में पटवारी कॉलोनी की महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और पूरे हर्षोल्लास से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। जिसकी विशेषता यह रही कि कार्यक्रम में सभी धर्मों की महिलाएं सम्मिलित रही। महिलाओं ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि आजादी जो हमें कुर्बानी और संघर्ष के बाद मिली है उसे अक्षुण बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इस अवसर पर महिला जागृति मंच की रेखा पंवार, सुनिता बावरिया, अनिता धनराज गुजरे, रेखा डोंगरे, शशिकला पवार, नमा निरापुरे, संगीता प्रजापति, सोनू पवार, आरती वामनकर, रीना वामनकर, फरहद अंसारी, नाज अंसारी, याशी वामनकर, रूही वामनकर, अर्चना सिंह, गजानंद पवार, रेखा शर्मा, आदि पटवारी कॉलोनी वासी मौजूद थे।

Comments
Post a Comment