दिलों में दरार होती है, ऐसे कारणों को दूर करना होगा
अखंड भारत दिवस मनाया
बैतूल। सरस्वती स्कूल कालापाठा के पूर्व छात्रों एवं आचार्यों ने बुधवार को द्वारा अखंड भारत दिवस की स्मृति में पुण्यभूमि भारत को याद करते हुए कारगिल चौक पर दीप प्रज्वलन कर अखंड भारत का संकल्प लिया और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। इस मौके पर प्राचार्य संजय उपाध्याय और शिक्षक नारायण कुंभारे ने कहा कि अखण्ड भारत महज सपना नहीं, श्रद्धा है, निष्ठा है उनके लिए जिनकी आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा हो। प्रकाश पाठेकर और भूपेन्द्र पंवार ने कहा कि देश में जिन कारणों से दिलों में दरार पैदा होती है, उन कारणों को दूर करना आवश्यक है। इस अवसर पर शाला स्टॉफ व पूर्व छात्र बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Comments
Post a Comment