भडूस ने जीती प्रतियोगिता

खो खो जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न 



बैतूल। शिक्षा विभाग के खेल कैलेण्डर अनुसार शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भडूस में जिला स्तरीय खो खो 17 वर्ष बालक-बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्या शर्मिला बिसेन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में बैतूल, मुलताई, आमला, घोड़ाडोंगरी, आठनेर ब्लाक की टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें बालक एवं बालिका दोनो वर्ग में बैतूल ब्लाक की शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भडूस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में मानसरोवर स्कूल के अंकित भिकोंडे, अस्मिता कुंभारे, भडूस स्कूृल के दक्ष राजपूत ने निभाई। विजेता टीम अब दिसम्बर माह में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इनकी उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog