अयोध्या में रामलला की तर्ज पर गणेश जी की प्रतिमा
मनमोहक मूर्ति दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालु
बैतूल। मूर्तिकार की कल्पनाओं की कोई सीमा नहीं होती है, और वह कहीं से भी प्रेरित होकर मूर्ति को गढ लेता है। विवेकानंद गणेश उत्सव समिति के तत्वावधान में गांधी नगर टैगोर वार्ड में गणेश प्रतिमा स्थापित की है। जो अयोध्या में रामलला की मूर्ति से प्रेरित होकर बनाई गई। मूर्ति इतनी जीवंत है कि किसी की भी नजर इससे हटती ही नहीं है। इस मनमोहक गणेश प्रतिमा को देखने दूर-दूर से लोग आ रहें हैं। समिति ने सभी से प्रतिमा दर्शन का आग्रह किया है।

Comments
Post a Comment