गलत खान-पान से षोषण में कमी

पोषण माह अंतर्गत फल आदि किए वितरित




बैतूल। वर्तमान समय में अनियमित दिनचार्या और गलत खान-पान के कारण लोगों में पोषण की कमी दिखाई दे रही है। जिससे मुक्ति के लिए शासन की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहें हैं। गणेश वार्ड आंगनवाड़ी क्रमांक भाग 2 में पोषण माह अंतर्गत चुन्नीढ़ाना में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें वार्ड की महिलाओं को फल, आयरन, कैल्शियम और ओआरएस के पैकेट, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए। साथ ही सुपोषण और एनीमिया से बचाव के तरीके बताए गए। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा दवंडे, सहायिका रत्ना मालवीय, पोषण समिति की अध्यक्ष लीला पाटिल, उपाध्यक्ष कल्पना देशमुख सहित वार्ड की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी। 

Comments

Popular posts from this blog