ग्लोबल वार्मिंग से कोई भी अछूता नहीं हैं

गायत्री परिवार ने 110  पौधे वितरित किए 



बैतूल। जनहित कार्यो और पर्यावरण के क्षेत्र में गायत्री परिवार हमेशा से अगृणी रहा है। पर्यावरण को लेकर भविष्य में होने वाले खतरों को देखते हुए अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे वृक्ष गंगा अभियान के तहत रविवार को गायत्री प्रज्ञापीठ कोलगांव मे 110 पौधे ग्रामीण भाईयों को वितरित किए। जिन्हें खेत की मेढ़ों पर लगाया जाएगा। जिसमें आम, अशोक, कटहल, आंवला फलदार पौधें वितरित किए गए। इस मौके पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल पटैय्या ने कहा कि गायत्री परिवार पूरे विश्व को एक परिवार के रूप में मानता है और ग्लोबल वार्मिंग से कोई भी अछूता नहीं हैं इसी के मद्देनजर यह मूहिम चलाई जा रही है। मुकेश वर्मा, मधु वर्मा, टीकाराम साहू, जगदीश बारपेटे, अनिल साहू, गणेश साहू, राजेंद्र काले, वैभव साहू एवं गायत्री परिवार के परिजन व ग्रामीण भाई बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जगदीश बारपेटे, टीकाराम साहू, श्री सोनी का विशेष योगदान रहा।


Comments

Popular posts from this blog