राज्य स्तरीय विशाल आम दंगल 2 को


बैतूल। सभी उस्ताद और खलीफाओं की स्मृति में राज्य स्तरीय विशाल आम दंगल 2 अक्टूबर, बुधवार को दोपहर 12 बजे ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है। श्री शिव भक्त सेवा समिति, श्री बजरंग व्यायामशाला टिकारी एवं कोठीबाजार , राष्ट्रीय गफ्फु र भाया अखाड़ा, गुलाब अखाड़ा, गिल्डर व्यायाम शाला, राष्ट्रीय बजरंग व्यायामशाला, हनुमान व्यायाम शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में रेफरी कमल कहार (एनआईएस) लक्ष्मण यादव भोपाल रहेंगे। पुरुष वर्ग में पुरस्कार प्रथम 7 हजार रुपए व शिल्ड, द्वितीय 5 हजार व शिल्ड, तृतीय 3 हजार व शिल्ड, चतुर्थ 1551 व कप, पंचम 751 व कप, महिला वर्ग के लिए 1 हजार रुपए द्वितीय 751 , तृतीय 5 सौ रुपए साथ ही दंगल की सभी कुश्तियों पर विजेता को नगद एवं सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog