सांप भी प्रकृति का अहम हिस्सा

बच्चों ने बनाई पत्थर पर विशालकाय सांप की पेंटिंग


बैतूल। सांप शिकारियों, पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मनुष्यों को आर्थिक और चिकित्सीय लाभ प्रदान करते हैं। सांप कई दवाओं का स्रोत भी हैं। सांप के काटने के लिए एकमात्र सिद्ध और प्रभावी उपचार  सांप-विरोधी विष, भी सांप के जहर से हासिल होता है। सांप का जहर घोड़ों और भेड़ों में इंजेक्ट किया जाता है। वन्य प्राणी संरक्षण की दृष्टि से युवा चित्रकार श्रेणिक जैन के मार्गदर्शन में आरडी पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका उमा सोनी, पायल सोलंकी, तिरुपति राव, टीना वर्मा व चेताली अम्बुलकर ने मिलकर जठानदेव में एक चट्टान पर विशालकाय विषधर का चित्र उकेरा जो गुफा से निकलता हुआ प्रतीत हो रहा है। शिक्षिका उमा सोनी ने बताया कि सर्प भी हमारे पर्यावरण और प्रकृति के संतुलन के लिए अति आवश्यक है।  अगर कभी शहरी क्षेत्र में या घरों में निकल जाए तो उन्हें मारने की अपेक्षा सर्प मित्र को बुलाकर वनों में छुड़वा दे। चित्रकार श्रेणिक जैन ने बताया कि हम इस तरह की गतिविधियां समय समय पर करते रहते हैं जिससे वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता फैले। जो भी इस कलाकृति को देख रहा है भौचक्का होकर दांतों तले उंगली दबा ले रहा है

Comments

Popular posts from this blog