आनंद धाम में किया 50 पौधों का रोपण
बैतूल। यह पौधारोपण का सबसे उचित समय है क्योंकि अभी पौधे को रोपने के बाद इन्हें सींचने की आवश्यकता नहीं होती है और यह जल्दी पनप जाते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आनंद धाम भारत भारती बैतूल में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 50 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर समाजसेवी कश्मीर लाल बत्रा, अजय भार्गव, श्री डांगे, अशोक श्रीवास, नित्या सेवा समिति के बलराम जसूजा, सुरेन्द्र कपूर, दीपक पाल, हरीश गढ़ेकर, राहुल मालवीय, विनीत मेहतो, दिनेश मानकर, राहुल मालवीय आदि उपस्थित थे। बलराम जसूजा ने बताया कि समिति द्वारा जिले में अनेक स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है और भविष्य में भी पौधारोपण एवं पूर्व में लगाये पौधों की देखभाल का कार्य निरंतर किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment