बैंक ऑफ बड़ोदा ने 117वां स्थापना दिवस मनाया



बैतूल। पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई समितियां जागरूक होती है परन्तु बैंक सेक्टर भी पीछे नहीं हैं। खाटूश्याम मंदिर कोसमी में बैंक ऑफ बड़ोदा लिंक रोड टिकारी ब्रांच द्वारा बैंक का 117वां स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया। इस संबंध में बैंक के प्रबंधक शिवम वर्मा ने बताया कि आज 21 पौधों का रोपण किया गया जिसमें आंवला, शमी, जामुन, कदम, लक्ष्मी तरू, सप्तपर्णी, पीपल, रामफल, रूद्राक्ष, बेल के पौधों का रोपण किया गया। नीरज सोनी और देवश शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिस तरह बैंक ने आज वट् वक्ष का रूप ले लिया है उसी तरह आज लगाए गए पौधे भी वृक्ष का रूप बनें। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी सुजीत उइके, राजकुमार धुर्वे, अर्जुन पंवार, रूपेश उइके, विनोद परते सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog