पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा अब युवाओं पर
गायत्री परिवार ने किया पौधारोण
बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार बैतूल श्रीराम युवा मंडल इकाई द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर में 25 पौधों का रोपण किया। जिसमें आम, जाम, आंवला आदि छायादार पौधों का रोपण छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार द्वारा शाला में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों को सही मार्ग पर चलने और सत्कर्म की प्रेरणा देते हुए पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ मधु वर्मा ने पौधों की महत्ता के बारे में छात्रों को बताया कि ऑक्सीजन के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। गायत्री शक्ति पीठ बैतूल के ट्रस्टी रोशनलाल पटैया ने कहा कि गायत्री मंत्र संमृद्धि का मंत्र है। सभी के कल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए और प्रत्येक बच्चे को एक पौधा पालने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का जिम्मा अब युवाओं पर है। इस अवसर पर गायत्री परिवार के वरिष्ठ रोशन लाल पटैया, मुकेश वर्मा, हरेंद्र शर्मा, मनीष धोटे, अनिल साहू, आशीष पटैय्या कार्यक्रम मे प्रमुख योगदान शिक्षिका कृष्णा हजारे, राम प्रकाश धुर्वे हरिश्चन्द्र देशमुख, पूनम चंद सिंगारे, रिखीराम मालवीय, किरण ढांढोडे, कंचन पंवार, विनोद कवडे, गौरव मानकर, पुष्पेन्द्र मर्सकोले उपस्थित थे। आभार प्राचार्य एचआर झरबड़े ने व्यक्त किया।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment