धूमधाम से मनाई जाएगी भैरव जयंती
श्री सागौनवाले बाबा दरबार निराला समिति की बैठक संपन्न
बैतूल। श्री सागौनवाले बाबा दरबार निराला समिति की बैठक रविवार को काल भैरव जयंती समारोह धूमधाम से मनाने को सागौन दरबार में संपन्न हुई। इस संबंध में समिति सदस्य अनिल कुबड़े ने बताया कि श्री बटुकनाथ काल भैरव जयंती समारोह 23 नवम्बर, शनिवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। जिसमें अभिषेक, हवन-पूजन, श्रंृगार, के पश्चात शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रसादी वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति ने सभी से सहयोग और उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Comments
Post a Comment