बारी बरई समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न

विधायक ने पुस्तिका का विमोचन




बारी बरई समाज अमृत तुल्स औषधि की सेवा देता है:खंडेलवाल

बैतूल। बारी बरईं समाज संगठन के तत्वावधान में रविवार केसर बाग में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के आतिथ्य में और समाज के अध्यक्ष संगठन के अध्यक्ष गुलबराव पोटे की अध्यक्षता में समाज के युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन और पुस्तिका का विमोचन किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। हेमंत खंडेलवाल ने बारी बरई समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि बारी समाज अमृत तुल्य औषधी पान की सेवा करता है। उन्होने कहा कि पान के विषय में हिन्दू शास्त्र और ग्रंथों में उल्लेख है और देवताओं को पान चढ़ता है। इसके बिना पूजा अधूरी है। साथ ही श्री खंडेलवाल ने समाज की यथोचित सहायता के लिए राशि भेंट करने का आश्वासन दिया। साथ ही मंगल भवन के लिए हर तरह का सहयोग की घोषणा की। सचिव निलेश पानकर ने बताया कि जिले में लगभग 5 सौ परिवार निवासरत हैं। मीडिया प्रभारी कमलेश भोपले ने बताया कि कार्यक्रम में छग, महाराष्ट्र और मप्र के सभी जिलेां के स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। बैतूल अध्यक्ष गुलाब पोटे व कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गुजर ने बताया कि समाज के वरिष्ठ महिला एवं पुरुषों को अतिथि गणों के द्वारा शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया साथ ही प्रतिभावान छात्रों को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुषमा दारोकार व विशाल भोपले ने व आभार जिला सचिव निलेश पानकर व प्रदर्शन विजय साठे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर गंगाधर भोपले, दीपक लाड, गनानक अस्वार, भैंसदेही अध्यक्ष गजानन अस्वार, विशाल भोपले, बारी बरई समाज संगठन के जिला अध्यक्ष गुलाबराव पोटे कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक गुर्जर बैतूल महिला अध्यक्ष सुषमा दारोकर भैंसदेही अध्यक्ष पूनम बोरेकर मुलताई अध्यक्ष वैशाली राउत बैतूल बाजार सगीता साठे, पूनम बोरकर, मुलताई अध्यक्ष वैशाल राउत, विजय साठे सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु मौजूद थे। 

Comments

Popular posts from this blog