रासेयो राष्ट्र सेवा और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम
रासेयो का अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न
बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस जेएच कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में मुख्य अतिथि डॉ.धर्मेंद्र कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, डॉ.शीतल खरे, विशेष अतिथि प्रवीण परिहार, नवीन नागल, दीपाली पांडे, हिमांशु पाटिल, कोमल देशमुख, अंजली नागोरे, सुरभि जैन, आयुष घिंडोडे, ऋषक पारिसे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ.धर्मेंद्र कुमार ने कहा रासेयो एक अच्छा माध्यम है जिसमें स्वयंसेवको का व्यक्तित्व विकास होता है। डॉ.गोपालप्रसाद साहू ने कहा की रासेयो स्वयंसेवकों को प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लेना चाहिए जिससे स्वयंसेवक गतिविधि में कुछ ना कुछ सीखेगा और अपना बौद्धिक विकास करेगा। प्रवीण परिहार ने रासेयो की मूल अवधारणाओं से स्वयंसेवकों को अवगत कराया। दिपाली पांडे ने स्वयंसेवक संस्था परिसर में कैसे कार्य करते और रासेयो अवार्ड की जानकारी दी। अंजली नागोरे ने गणतंत्र दिवस परेड शिविर की जानकारी व चयन प्रक्रिया से अवगत कराया। नवीन नागले ने पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के अनुभव को साझा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दलनायक विशाल अमरूते, निकिता सिरसाम, उपदलनायक, इस्त्याक अली, निशु पवार, दयाराम चिचाम, आयुष नागोरे, अनुज धुर्वे, अर्पिता तितरे, नितिन पवार, श्याम डायरे, दीपाली गायकवाड, पलक राजगोंड, कामिनी खवसे, हेमा रेकवार, आरती नागले, छत्रप्रभा मसतकर, भुमेश्वरी गायकवाड, रिया चौहान आदि के साथ 80 स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment