ठंड से बचने बच्चों को स्वेटर किए वितरित
बैतूल। ठंड का भीषण प्रकोप बढ़ता जा रहा है और पारा 6 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। बच्चों को ठंड में परेशानी का मुकाबला करते हुए स्कूल आना पड़ रहा है। ऐसे में शासकीय हाईस्कूल बोरपानी विकासखंड आठनेर प्राचार्य नर्मदा प्रसाद खंडाहे द्वारा छात्रावास बोरपानी के छात्राओ को शीतलहर को ध्यान मे रखते हुए स्वेटर वितरित किए। इस मौके पर खंडाहे ने बताया कि मौसम का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर होता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए गर्म स्वेटर का वितरण किया गया। छात्रावास बोरपानी अधीक्षक श्रीमति उषा बेले ने इसे सराहनीय पहल बताया। संस्था शासकीय सीनियर आदिवासी कन्या छात्रावास बोरपानी अधीक्षक श्रीमती उषा बेले व माध्यमिक शिक्षक विक्रम इथापे सहित शाला स्टाफ मौजूद था।

Comments
Post a Comment