राम, भोले, पार्वती के साथ संवाद करती प्रतिमा

दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु


बैतूल। राम अपनी श्रद्धा शंकर जी के प्रति और शंकर जी अपनी आस्था राम के प्रति रखते हैं। इसी थीम पर जय भोले शुलपाणी भक्ति मंडल के द्वारा राजेन्द्र वार्ड कालीजी चौक बैतूल बाजार में भगवान श्री राम, भोलेनाथ और पार्वती की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई है। इस दौरान झांकी, महाआरती, रांगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहें हैं। आज शुक्रवार भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा। समिति ने सभी भक्तों से प्रतिमा दर्शन और प्रसादी लाभ लेने का आग्रह किया है।

Comments

Popular posts from this blog