विशाल भंडारा संपन्न
हजारो भक्तों ने लिया प्रसादी लाभ
बैतूल। सार्वजनिक श्री नवदुर्गा उत्सव समिति राजेन्द्र वार्ड के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार सिंह पर सवार मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा की स्थापना की गई है। जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ ले रहे हैं और रोज सुबह शाम होने वाली महा आरती में शामिल हो रहें हैं। आयोजन समिति के पुष्पराज मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। समिति ने सभी से दर्शन लाभ लेने का आग्रह किया है।
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment