ब्राह्मण समाज का हल्दी कुमकुम संपन्न
बैतूल। राधा कृष्ण मंदिर कोठी बाजार में ब्राह्मण समाज का सामूहिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिला अध्यक्ष साक्षी शर्मा ने बताया की यह एक एक सामाजिक समारोह है जिसमें विवाहित महिलाएं अपनी विवाहित स्थिति के प्रतीक के रूप में और अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए हल्दी और कुमकुम का आदान-प्रदान करती हैं। जितना सुहाग का सामान बांटों उतना ही पुण्य प्राप्त होता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने डॉ.विजेता चौबे ने हल्दी कुमकुम का महत्व बताते हुए विश्व मंगल सभा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर भजन, अंताक्षरी, चेयर गेम, फिल्मी गीत ऐसे कई सारे रंगा-रंग रोचक गेम खिलाए गए। जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता महिलाओं को पुरूस्कृत किया गया। हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के दौरान मन्नू दीक्षित द्वारा साक्षी शर्मा को सनातन ब्राह्मण समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया और कार्यकारिणी का गठन किया। नवनियुक्त पदाधिकारी साक्षी शर्मा को सभी महिलाओं ने बधाई दी। इस अवसर पर समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद थी।
.jpeg)
Comments
Post a Comment