वर्षो बीत गए अभी तक दुकानें नहीं मिली

आक्रोशित फुटकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन



बैतूल। गंज मंडी में निमार्णधीन कॉम्प्लेक्स में अपनी शिफ्टिंग में हो रही देरी को लेकर फुटकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर फुटकर व्यापारियों ने जनसुनवाई में सीएमओ को गंज मंडी काम्प्लेक्स की 61 दुकानों में 44 दुकान अभी अपूर्ण हैं और 17 दुकानों का कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में शिवनंदन श्रीवास ने बताया कि गंज मंडी काम्प्लेक्स में दुकान का आवंटन के लिए चार किस्तों में भरने के आदेश नगर पालिका परिषद ने दिए थे। शिव भोले और भूपेन्द्र पंवार ने बताया कि नपा के आदेश के परिपालन में 60 फुटकर व्यापारियों ने 1 लाख 9 हजार 2 दौ रूपए जमा कर दिए थे। जिसको एक वर्ष हो चुका है। उस समय तत्कालीन सीएमओ ने आश्वासन दिया था की 3 माह में आपको दुकानें आवंटित कर दी जाएगी। काम्प्लेक्स का काम जस के तस पड़ा हुआ है और निकट भविष्य में भी आसार नजर नहीं आ रहें हैं। व्यापारियों ने ज्ञापन में शीघ्र निर्माण कर दुकान आवंटन की मांग रखी। जिस पर सीएमओ ओपी भदौरिया ने कहा कि शीघ्र ही निर्माण कर दुकान देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मनोज डेहरिया, संतोष सोलंकी, बिहारीलाल पंवार, संतोष साहू, प्रकाश सुरे, विजय राठौर, द्वारका राठौर सहित बड़ी संख्या में फुटकर व्यापारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog