ब्युरो ने ठंड से बचने किए कंबल वितरण

ब्युरो नि:शुल्क कोचिंग, ऑडियो और नोट्स कराएगा उपलब्ध



बैतूल। दिनों दिन ठंड का प्रकोप बड़ता जा रहा है। जिस कारण इस भीषण ठंड से गरीबों को जूझना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो द्वारा रायसेठा गांव में जरूरतमंदों को लगभग एक सैंकड़ा कंबल वितरण किए। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय महिला सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल शासन की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होने बताया कि ब्युरो का प्रयास रहता है कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाकर उसका निराकरण किया जा सके। ब्युरो के प्रदेश प्रभारी राजेश सरेयाम ने कहा कि जिस भी बच्चे को जरूरत है उसे ब्युरो की ओर से नि:शुल्क कोचिंग, नोटस और ऑडियो उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला सचिव कमलेश गढेकर ने ग्रामीण केा बताया कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं इसलिए उन्हें शिक्षित करें साथ ही उन्होने नशा ना करने और नशे के दुष्परिणाम से अवगत कराया। इस अवसर पर खुशी अग्रवाल, ममता डहाके, कृष्णा पांसे, रेखा गुजरे सहित ब्युरो के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog