यादोराव पांसे हरियाणा में हुए सम्मानित
बैतूल। बैतूल निवासी एवं शासकीय कन्या माध्यमिक शाला टिकारी के नवाचारी शिक्षक व प्रधान पाठक यादोराव पांसे को केशव सदन ऑडोटोरियम कुरुक्षेत्र हरियाणा में नवोदय क्रांति परिवार भारत की ओर से राष्ट्रीय रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान आदर्श शिक्षा एवं संस्कार के संस्थापक डॉ.सोदान सिंह तरार वर्तमान दक्षिण अफ्रीका निवासी के हाथों मिला। नवोदय क्रांति परिवार भारत के द्वारा आयोजन राष्ट्रीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला में देश के 20 राज्यों से लगभग 172 शिक्षकों ने शामिल होकर अपने विचार साक्षा किए। श्री पांसे सरकारी शिक्षा नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में गतिविधि आधारित शिक्षण, शिक्षण सामग्री, खेल खेल में शिक्षा, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षण विधियां, स्मार्ट विद्यालय- स्मार्ट कक्षा के साथ सभी विषयों पर अपने विचार रखें। इस समारोह में देशभर के विभिन्न राज्यों के बेहतरीन नवाचारी शिक्षकों ने अपने अपने रिसर्च व नवाचारों की प्रस्तुतियां दी। राष्ट्रीय आवासीय कार्यशाला में शून्य नवाचार शिक्षण सामग्री, वैदिक गणित के प्रयोग विदेश में शिक्षा के अवसर और विश्व हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ओम प्रकाश सिवाच ने अंग्रेजी और हिंदी सुलेख की कार्यशाला ब्रह्म सरोवर पर ली जिसमें बहुत्भी रोचक ढंग से बच्चों की लेखनी सुधारने की टिप्स दिए। श्री पांसे की इस उपलब्धि पर शाला परिवार, ईष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।
.jpeg)
Comments
Post a Comment