वर्तमान समय में बच्चों में तनाव एक बड़ी समस्या:चिराग पाटील
बैतूल। आर्ट आफ लिविंग संस्था बैतूल के तत्वावधान में पांच दिवसीय यस प्लस कोर्स सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल में श्रीमती दिपाली निलय डागा के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। संस्था की जिला समन्वयक कल्पना शाह ने बताया कि शिविर में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक चिराग पाटील द्वारा एक सैंकड़ा युवक-युवतियों ने व्यक्तित्व विकास हेतु समय प्रबंधन, आत्मबल में वृद्धि, सामाजिक और रिश्तों में तालमेल, आत्मविश्वास आदि के विषय में प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर चिराग पाटील ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर बच्चे तनाव से गुजर रहें हैं। श्री पाटील ने बताया कि यह एक गंभीर समस्या है जिस पर समय रहते नियंत्रण कर लेना चाहिए। उन्होने बताया कि किस तरह अपना निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है और अपने जॉब, कॅरियर और रिश्तों को सफल बनाया जा सकता है। इसको श्री पाटील ने खेलों के माध्यम से सिखाया। शिविर में 18 से 30 वर्ष की एक सैंकड़ा से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।

Comments
Post a Comment