नन्नें-मुन्नों ने विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण को समझा
बैतूल। किड्जी स्कूल बैतूल में सार्इंस कम केरिकुलम एक्सीबीशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाला प्राचार्य श्रीमती मंजुला पाठक ने बताया कि विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर हर साल शाला में इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष स्कूल की सभी कक्षाओं के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने उनके पाठ्यक्रम के अनुसार साज सज्जा और मॉडल तैयार किए जिसमें मॉडल स्पेस, व्यक्तिगत स्वच्छता, डायरी प्रोडेक्ट आदि विषय पर और शाला परिसर को पेंच नेशनल पार्क की थीम पर सजाया गया। श्रीमती पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के साथ रचनात्मकता बढ़ती है और वे प्रायोगिक रूप से विज्ञान को समझ पाते हैं। स्कूल को पर्यावरण का उत्कृष्ट वातावरण देते हुए पक्षी, वन्य जीव आदि की मनमोहक चित्रकारी से भर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन खुशबु सतीजा ने व आभार प्राचार्य मंजुला पाठक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर बच्चे, शाला प्रबंधन सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद थे।



Comments
Post a Comment