विश्व महिला दिवस दिवस पर निर्दोष संत की रिहाई की मांग
महिला उत्थान मण्डल ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
बैतूल। संस्कृति रक्षा अभियान के अंतर्गत विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्र तथा सनातन संस्कृति के मुख्य स्तंभ संतों पर हो रहे अन्याय एवं अत्याचार की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उनकी शीघ्र ससम्मान रिहाई व न्याय की मांग को लेकर महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ व श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल द्वारा राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर बैतूल अदिति यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर महिला उत्थान मंडल बैतूल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अनेराव ने बताया कि कई षड्यंत्रकारियों द्वारा निर्दोष संतो के चरित्र पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का जघन्य अपराध किया जा रहा है जिनमें कांची काम कोटि के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती जी,साध्वी प्रज्ञा जी आदि अनेक महापुरुष इन झूठे आरोपों के कारण कारावास में रहकर व्यर्थ ही प्रताडि़त हुए हैं। वर्तमान में प्रसिद्ध भागवत कथाकार देवकीनंदन ठाकुर महाराज पर भी झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया है उसी श्रृंखला में 50 वर्षों से समस्त देशवासियों की भलाई में रत संत श्री आशारामजी बापू को भी षड्यंत्र के तहत झूठे आरोप लगाकर पिछले साढे छ: वर्षों से जेल में रखा गया है जिससे उनके सत्संग,सानिध्य, समाज-उत्थान व सेवा प्रकल्पों में अवरोध उत्पन्न होने से समाज को अपूर्णीय क्षति सहनी पड़ रही है। महिला उत्थान मंडल की अनु मदान ने कहा कि पूज्य बापूजी द्वारा ही महिलाओं के सर्वांगीण विकास हेतु महिला उत्थान मंडल की स्थापना की गई है जो निरंतर कई वर्षों से नारी व समाज हित की सेवा में रत है। नारी समाज की नींव है उसकी सुरक्षा के लिए लोकतंत्र द्वारा भी अनेकों कानून बनाए गए है परन्तु कुछ लोग नारी सुरक्षा के लिए बने कानूनों का दुरुपयोग आम लोगों से लेकर प्रतिष्ठित व्यक्तियों के विरूद्ध कर रहें हैं। जिससे निर्दोषों को फंसा कर देश तोडऩे का कार्य हो रहा है इन कानून की पुन: विवेचना की जाना चाहिए साथ ही महिला उत्थान मंडल देश की बहनों की ओर महामहिम राष्ट्रपति से यह मांग करता है कि सभी तथ्यों पर गौर करते हुए हमारी महान सनातन संस्कृति,राष्ट्र व समाज के हितार्थ संत श्री आशारामजी बापू की शीघ्र अतिशीघ्र सम्मान रिहाई के लिए उचित कदम उठाए जाएं जिससे लोकतंत्र के स्तंभों के प्रति जनता का विश्वास दृढ़ हो। रूपा विश्वकर्मा ने कहा कि पूज्य बापूजी की सत्प्रेरणा से महिला मंडल द्वारा भी चले स्व की ओर, वृंदा अभियान, मातृ-पितृ पूजन दिवस, बाल संस्कार केंद्र,कैदी उत्थान अभियान चलाए है जिससे समाज का हित हो रहा है। ज्ञापन सौंपते समय महिला उत्थान मंडल बैतूल की कांति वर्मा माधवी पठारे,संध्या सोनी,भव्या मदान व युवा सेवा संघ बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान, प्रभाशंकर वर्मा, राकेश पठारे आदि अन्य साधक भाई बहन मौजूद थे।

Comments
Post a Comment