निकली भव्य वाहन और शोभा यात्रा
झांकिया बनी आकर्षण का केन्द्र
बैतूल। कोरोन काल के दो वर्ष की खामोशी के बाद शनिवार पूरे शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। बैतूल शहर का सबसे बड़ा त्यौहार श्री हनुमान जन्मोत्सव पूरे हर्षोउल्लास से मनाया गया जिसमें घरोघर झंडे लहराए गए, दीप प्रज्जलित और जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। इस जन्मोत्सव में वाहन रैली और भव्य शोभा यात्रा आकर्षण का केन्द्र रही। श्री हनुमान मंदिर समिति गर्ग कॉलोनी समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी ने बताया कि आज रैली, भव्य शोभा यात्रा और झांकियों में भगवान श्री राम और भगवान श्री हनुमान के जीवन पर आधारित चलित झांकिया भी निकाली गई। वाहन रैली और शोभा यात्रा श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मंदिर पर ही संपन्न हुई। जिसका जगह-जगह आत्मीय स्वागत सत्कार किया गया।

Comments
Post a Comment