श्री हनुमान जन्मोत्सव 16 को, होंगे अनेक कार्यक्रम
बैतूल। आज शनिवार पूरे शहर में श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में श्री हनुमान मंदिर समिति गर्ग कॉलोनी समिति अध्यक्ष नरेन्द्र सोनी ने बताया कि 16 अप्रैल को रैली ओर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसका जगह-जगह स्वागत सत्कार किया जाएगा। श्री सोनी ने बताया कि झांकियों में भगवान श्री राम और भगवान श्री हनुमान के जीवन पर आधारित चलित झांकिया भी निकाली जाएगी।
निकलगी भव्य शोभायात्रा
श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा शाम 4 बजे श्री हनुमान मंदिर से, दुर्गा चौक,शारदा मंदिर, किरण किराना स्टोर के सामने, मस्जिद के सामने से, वैष्णव मंदिर ढीमर मोहल्ला, सांई मंदिर, पाल किराना से राम मंदिर राम नगर, स्टेशन रोड से अंडर ब्रिज, भाजपा कार्यालय, गंज पेट्रोल पंप, कांतिशिवा चौक, शनि मंदिर, तांगा स्टैंड, एचडीएफसी के सामने से, गंज मस्जिद चौक, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक से होते हुए श्री हनुमान मंदिर पर शोभा यात्रा संपन्न होगी। यात्रा का स्वागत जगह-जगह किया जाएगा।
वाहन रैली पूरे शहर के मुख्य मार्गो से निकलेगी
श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाला वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली का प्रारंभ सुबह 9 बजे श्री हनुमान मंदिर से, शारदा मंदिर, राम मंदिर, गंज अंडर ब्रिज, शनि मंदिर गंज, एचडीएफसी बैंक, जेएच कॉलेज, विकास नगर, हमलापुर चौक, दादाजी की कूटी, मुर्गी चौक, लल्ली चौक, मुल्लाजी का पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, कोठी बाजार मस्जिद चौक, टिकारी हनुमान मंदिर, लिंक रोड, कारगिल चौक, गेंदा चौक, बडोरा मंडी के पश्चात श्री हनुमान मंदिर पर वाहन रैली संपन्न होगी। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। आयोजकों ने युवाओं से रैली में शामिल होने की अपील की है।

Comments
Post a Comment