कर्नाटक विस चुनाव के नतीजे भाजपा के पतन की शुरूआत:सुनील शर्मा
कर्नाटक की जीत पर कांग्रेस ने मनाया जश्न
बैतूल। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने राहुल गांधी और कमलनाथ जिंदाबाद के नारों के साथ मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जीत का जोरदार जश्न मनाया। इस मौके पर सुनील शर्मा ने कहा कि कर्नाटक की 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है। श्री शर्मा ने आरोप लगाया कि इसी प्रकार मप्र के आगामी विधानसभा चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान की भ्रष्टचारी सरकार को जनता सबक सिखाएगी और कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। श्री शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के पतन की शुरूआत है क्योंकि अब जनता भाजपा के छलावे को समझ चुकी है। प्रदेश सचिव समीर खान ने कहा कि शनिवार के दिन भगवान बजरंग बली ने सत्य का साथ दिया यह जीत बजरंग बली को अर्पित है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्रजभूषण पांडे, धीरू शर्मा, सुनील जेधे, विश्वास दीक्षित, नारायण धोटे, कदीर भाई, अर्जुन वामनकर, सोनू पाल, असलम भाई, संतोष यादव, अनिल मगरकर, करनलाल चंदेलकर, मुकेश झारे, राकेश शर्मा, नफीस खान, जैद खान, प्रशांत मरोठी, डॉ.पंवार, लोकेश पगारिया, सूरज मंडरे, अजय टंडन, मोनू वाघमारे, गोविंद साहू, राहुल लोहाडिय़ा, मोहसिन खान, उदल काका, अनिश शेषकर, सुभाष बेलवंशी, सुखराम पंडाग्रे, सुरेन्द्र यादव, उमाकांत यादव, राजा शर्मा आदि मौजूद थे।
.jpeg)
Comments
Post a Comment