जल्द होगा शिवपाल-सेना का गठन
बैतूल। नेहरू युवक केंद्र में कई वर्षो तक समन्वयक के रूप में अपनी सेवा दें चुके तथा डिप्टी डायरेक्टर के पद से सेवानिवृत हो चुके शिवपाल सिंह राजपूत के निवास पर उनके जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित जिले के गणमान्य नागरिक पहुंचे। जिनकी उपस्थिति में निर्णय लिया गया की शिवपाल-सेना के नाम से जल्द ही सामाजिक राजनैतिक दल का निर्माण किया जाएगा। जिसमें जिले से लेकर ग्रामीण अंचल तक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिले के साहित्यकार तथा रंगकर्मी अशोक विद्रोही ने बताया की श्री राजपूत को जिले की सक्रिय राजनीती में लाने के लिए जिले भर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक व जुड़े बंधुओ की ओर से विगत दो तीन वर्षो से प्रयास रहे थे। उपस्थित बंधुओ की उपस्थिति में श्री राजपूत ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए समय मांगा। घनश्याम मालवीय ने कहा की अपना स्वयं का दल होना चाहिए क्योंकि बडे राजनैतिक दलों से जिले की जनता अब ऊब चुकी है। अब तक कोई नया चेहरा न होने से जनता की मजबूरी बन गयी थी। अब जिले में समाजसेवियों का नया दल शिवपाल-सेना होगा। अशोक मिश्रा ने बताया की चुकी श्री राजपूत ने अपने छात्र राजनीति से ही जेएच कॉलेज में छात्रसंघ के अध्यक्ष, एनएसयुआई के जिला अध्यक्ष, युवावस्था में तीन साल राज्य से बाहर कांग्रेस पार्टी को समर्पित किए डेवलपमेंट सेंटर में रहते हुए कार्य किया। श्री राजपूत ने बत्तीस वर्ष देश के कई जिलों के युवाओं को सशक्त नेतृत्व दिया। उन्होंने 20 वर्ष एनवायके को दिए जहां किसी भी राजनैतिक पार्टी की हिस्सेदारी न करते हुए शिवपाल राजपूत ने जन्मभूमि बैतूल होने के नाते बिना किसी भेदभाव के जिले के युवाओ, युवा महिला मंडल, स्व सहायता समूहों एनजीओ के लिए विशेष आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के लिए सैंकड़ो कार्य किए। एनवायके के माध्यम से गांव गांव दौरे करके सैकड़ो सामाजिक संस्थाओ और महिला युवा मंडलो का निर्माण किया तथा उनको हर सम्भव सहयोग हेतु बहुत काम किया है और कई राष्ट्रीय पुरूस्कार प्राप्त किए। शिवपाल सिंह द्वारा सबकी भावनाओ का आदर करते हुए हुए आश्वस्त किया की वे सक्रिय राजनीति में अपनी नई शुरुआत के लिए जरूर विचार करेंगे। अनुज अग्रवाल ने कहा की इस बाबत एक माह में शिवपाल सेना के गठन की प्रक्रिया सम्पन्न कर ली जाए। इसी सन्दर्भ में प्रथम 15 दिवस में जिले के प्रमुख लोगो की बैठक आयोजित कर घोषणा भी की जाए। इस अवसर पर घनश्याम मालवीय, अशोक मिश्रा दिनेश टंडन छेत्रपाल शर्मा अनुज अग्रवाल रवि मासोदकर, अनिल अग्रवाल, दुर्गेश वाइकर, श्री चौकीकर इत्यादि कई लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment