सेवा कार्य कर मनाया संत सुधांशु महाराज का जन्मदिवस
हवन-पूजन, प्रसादी वितरण के साथ मरीजों को भोजन किया वितरित
बैतूल। गुरु, विष्णु भी है क्योंकि वह शिष्य की रक्षा करता है गुरु, साक्षात महेश्वर भी है क्योंकि वह शिष्य के सभी दोषों का संहार भी करता है। संत कबीर कहते हैं हरि रूठे गुरु ठौर है, गुरु रूठे नहिं ठौर, सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार लोचन अनंत, अनंत दिखावण हार याने सद्गुरू की महिमा अपरंपार है। विश्व जाग्रति मिशन बैतूल द्वारा जगत गुरू और प्रख्यात कथा वाचक पूज्य संत श्री सुधांशु जी महाराज का जन्मदिवस उल्लास पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम जय अंबे दुर्गा उत्सव समिति प्रांगण महावीर वार्ड में आयोजित किया गया। जिसमें हवन-पूजन, भजन और प्रसादी वितरण किया और सभी गुरु भक्तों ने पूज्य श्री की लंबी आयु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इससे पूर्व सेवा कार्य अंतर्गत जिला अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को अंकुरित आहार का वितरण एवं दोपहर में जिला अस्पताल में ही मरीजों एवं परिजनों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ.विनय सिंह चौहान, रमेश बारस्कर, अशोक हीरानी, अजय पटवारी, रमेश गुल्हने, राजेंद्र नामदेव विजय बागरी, एलन राठौर ,श्रीमती रेखा बारस्कर, गणेश पंडाग्रे, डॉ प्रताप देशमुख, विजय सिंह चौहान, सलाम सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त मौजूद थे।

Comments
Post a Comment