युवा समाजहित में आगे आए:पालीवाल

रेलवे स्टेशन आमला मे जनसेवा मित्र द्वारा यात्रियों की बुझाई प्यास 



आमला। सीएम फेलो मनदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में ब्लॉक लीडर ललित तायवाड़े के नेतृत्व में आमला जंक्शन पर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों को मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र द्वारा  शीतल पेयजल वितरित किया। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र  द्वारा ग्रीष्मकालीन सेवा कार्य के अंतर्गत निशुल्क शीतल पेयजल वितरण कार्यक्रम की शुरुआत आमला रेलवे स्टेशन पर हुई। शुभारंभ आमला रेलवे स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पालीवाल ने किया। युवाओं द्वारा गर्मी से परेशान यात्रियों को पानी पिलाया गया। इसी दौरान आर्मी की गाड़ी स्टेशन पर पहुंची जिन्हें मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र ने पानी


पिलाया जिस पर जवानों ने युवाओं की सराहना की। यात्रीगणों में बच्चों, महिलाओं, वृद्ध और विकलांगों ने विशेष तौर पर राहत महसूस की। स्टेशन प्रबंधक वीरेंद्र कुमार पालीवाल नें बताया कि वैसे भी प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र जिस तरह से जनहित में कार्य कर रहें हैं वह अनुकर्णीय है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आरपीएफ उप निरीक्षक सीताराम जाट, जीआरपीएफ प्रभारी श्रीलाल पडारिया,  कार्यालय अधीक्षक गौतम कुमार, कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र  रविना यादव, रुपाली वागदे,प्रतिक मालवीय, गीतेश तायवाड़े, सुदामा यादव,राजा रावत, वीरेंद्र पहाड़े का सरहानीय योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog