बूजुर्ग अनुभव की खान, उन्हें नजरअंदाज ना करें

नेशनल हेल्पलाईन सीनियर सिटीजन पर कार्यशाला संपन्न


बैतूल। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग मप्र द्वारा चलाए जा रहे नेशनल हेल्पलाईन सीनियर सिटीजन के हितार्थ जागरूकता अभियान के तहत हेल्पेज इंडिया द्वारा वृद्धजनों के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इसी क्रम में फील्ड रिस्पोंस अधिकारी कविता मालवीय ने मेडिटेक कैरियर इंस्टीट्युट में बच्चों की एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें उन्होने बताया कि एल्डर लाईन 14567 के संबंध में जानकारी दी और बूजुर्गो को दुव्र्यवहार से बचाव, लापता और परित्यक्त वरिष्ठ नागरिकों को सहायता, आपातकालीन एवं संकट से बचाब, विकलांग वरिष्ठजन के लिए विशेष सहायता, विभिन्न स्तर पर भागीदारी के अवसर खोजना, आवश्यक सेवा संबंधित जानकारी दी। श्रीमती मालवीय ने बताया कि बूजुर्गो को भावनात्मक सहयोग की बहुत जरूरत होती है जिसमें उनकी चिंता का समाधान, उनके तनाव और क्रोध का प्रबंधन आवश्यक है। संस्था के संचालक और कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.राजा धुर्वे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बूजुर्ग किसी भी स्थिति में बोझ नहीं हो सकते हैं। बूजुर्ग अनुभव की खान होते हैं जिसका लाभ उठाकर समाज लाभांवित हो सकता है। इस अवसर पर बच्चों ने कार्यशाला में उत्साह से हिस्सा लिया और जिज्ञासावश कई प्रश्न पूछे जिनका उत्तर दिया गया। 


Comments

Popular posts from this blog