चार धाम यात्रा के लिए मॉर्निंग स्माइल गु्रप का दल रवाना


बैतूल। बहुत खुशनसीब होते हैं जिन्हें चार धाम की यात्रा का बुलावा आता है। शुक्रवार 19 मई को जीटी एक्सप्रेस से डॉ.विनय सिंह चौहान के नेतृत्व में मॉर्निंग स्माइल गु्रप के 24 सदस्यों का दल चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ।  यह दल चार धाम यात्रा पूरी करके 31 मई को वापस आएगा। 26 मई को सभी लोग केदारनाथ के दर्शन करेंगे। इस जत्थे में श्रीमती मनोरमा डॉ विनय सिंह चौहान, श्रीमती निधि श्रीकांत अग्रवाल, श्रीमती शिल्पा डॉ आलोक वर्मा, श्रीमती सपना श्यामसुंदर कुरावले, श्रीमती अनिता विजेश महाले, श्रीमती नीलू विजय बागरी, श्रीमती करुणा धीरेंद्र वर्मा श्रीमती भूमि कृष्णा पुवार, श्रीमती गुंजन अभय कसेरा, अभिषेक कुलश्रेष्ठ, नितेश सोनवाय, कृष्णा गायकवाड, देवांश एवं स्तुति अग्रवाल शामिल हैं। रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में पहुंच कर परिजनों इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सभी को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog