अमृत भरत स्टेशन योजना के शिलान्यास में सैनानी परिवारों की अनदेखी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्ताराधिकारी संगठन ने रेल मंत्री को किया मेल, जताया आक्रोश
बैतूल। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्ताराधिकारी संगठन द्वारा केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को मेल कर अमृत भरत स्टेशन योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सैनानी परिवारों को आमंत्रित नहीं किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है और रेल मंत्री को ज्ञापन मेल किया है। इस संबंध में संगठन के रमेश भाटिया ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर स्टेशनों के कायाकल्प अमृत भारत योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवारों को आमंत्रित ना किया जाना अत्यंत दु:ख का विषय है। डॉ.अनिल गोठी और मोहन सिंह परिहार ने बताया कि जिन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के त्याग एवं बलिदानों से हमें यह आजादी मिली और हम आजाद देश कहलाने के हकदार बन सकें। उन्हीं स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों एवं उनके परिवारों को अमृत भारत स्टेशन योजना कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाना स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के बलिदान का अपमान है। चिन्टू खन्ना और अनिल भुसारी ने कहा कि सैनानियों का यह अपमान कोई भी नागरिक किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं कर सकता है। ज्ञापन में मांग की गई है कि मामले को संज्ञान में लेते हुये जांच कर संबंधित पर कार्यवाही की जाए। ज्ञापन में दीपक आम्बेकर, विवेक शर्मा, अजय मिश्रा, विनय धर्माधिकारी, राजेश गोठी, चंदू भावसार, मनोज वर्मा, अतुल गोठी, राजेन्द्र लहाटे, आकाश चौबे, महेन्द्र लहाटे, पिंकी भाटिया, संजू भाटिया एवं सभी स्वतंत्रता संग्राम सैनानी परिवारजनों ने हस्ताक्षर किए हैं।

Comments
Post a Comment