निधिका और रूद्र खो-खो में संभाग स्तर पर चयनित
बैतूल। मानसरोवर द स्कूल बैतूल के 2 खिलाडियों निधिका नितेश सोनवाय एवं रूद्र राजा सिसोदिया का खो-खो खेल प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर होने वाले प्रतिस्पर्धा के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी धर्मेंद्र पवार अवं आयोजनकर्ता क्रीड़ा अधिकारी बलदेव अरोरा ने बताया कि खो-खो की उत्पत्ति भारत में हुई है और यह एक स्वदेशी भारतीय खेल है जो भारत के साथ वर्तमान समय में यह खेल पूरे दक्षिण एशिया में व्यापक रूप से खेला जा रहा है और दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसे दक्षिण एशिया के बाहर के क्षेत्रों में भी इसकी मजबूत उपस्थिति है। यह भारत और पाकिस्तान में स्कूली बच्चों द्वारा सबसे अधिक खेला जाता है। संस्था के चेयरमैन डॉ.विनय सिंह चौहान ने कहा कि आज के समय में बच्चों में आउट डोर खेल का प्रचलन कम होने से हमारे पंरपारिक खेल जैसे खो-खो, कबड्ी आदि देखने को कम मिलते हैं। डॉ.चौहान ने कहा कि इन खेलों से दूर होने के कारण बच्चों की फिटनेस भी प्रभावित हो रही है। आधिकारिक रेफरी अंकित भिकोंडे अवं स्कोरर शीट में अस्मिता कुम्भारे द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता सुचारु रूप से संचालित किया गया। मानसरोवर स्कूल के चयनित बच्चो को डायरेक्टर श्रीमती पुष्पलता साबले एवं प्राचार्य स्टीमी मारिया, स्कूल स्टॉफ सहित खेलप्रेमियों ने बधाई दी है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
Comments
Post a Comment