विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

नुक्कड़ नाटक से बताया विभाजन विभीषिका का दर्द





आमला। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को आमला रेल्वे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय प्रतिक्षालय हाल में विभाजन विभीषिका स्मृति पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदर्शनी का शुभारंभ स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. सुंदरलाल सोनी की धर्मपत्नी श्रीमती बसंती बाई उम्र 87 वर्ष के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.श्याम लाल पटने की सुपुत्री श्रीमती पुष्पा सिसोदे की उपस्थिति संपन्न हुआ। प्रदर्शनी में देश के बंटवारे के समय विस्थापितों एवं देशवासियों द्वारा उठाई तकलीफों को श्वेत श्याम चित्रों के 52 बड़े आकार के पोस्टर के माध्यम से बताया गया। सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय आमला के छात्र-छात्राओं द्वारा एक लघु नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से विभाजन के समय की पीड़ा एवं दर्द को प्रदर्शित करते हुए एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय एवं गुरु नानक विद्यालय के इतिहास के छात्रों ने बहुत ही रुचि के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहायक मंडल विद्युत अभियंता गजानन इंगोले, राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक श्री पंडाग्रे, सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य राजेश खेरवार उपस्थित थे। उन्होंने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के ऊपर अपने उद्बोधन दिए। कार्यक्रम का संचालन कल्याण निरीक्षक एआर धोटे द्वारा एवं आभार स्टेशन प्रबंधक वीके पालीवाल व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी, एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog