भारतीय संस्कृति राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय है भाजपा:आर्य

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस 

बैतूल। टैगोर वार्ड स्थित दीनदयाल पार्क


में मंगलवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। टैगोर वार्ड के बूथ अध्य्क्ष राजेश मदान ने बताया कि सर्वप्रथम मुख्य अतिथी पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अलकेश आर्य द्वारा भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई तत्पश्चात मुख्य वक्ता अलकेश आर्य ने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में 6 अप्रैल 1980 का दिन खास अहमियत रखता है क्योंकि इस दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। 1977 में आपातकाल के बाद बनी जनता पार्टी में जनसंघ का विलय कर दिया गया था भाजपा वोट प्रतिशत के साथ ही संसद और राज्य में प्रतिनिधित्व के मामले में देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जो वर्तमान में केंद्र के साथ ही देश के 16 राज्यों में सत्ता में काबीज है 1980 में जनता पार्टी खत्म होने के बाद अटल बिहारी बाजपेई ने पूर्व जन संघ के नेताओं के साथ 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन किया और कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा और हुआ भी ऐसा ही 1984 के लोकसभा चुनाव जीतने वाली, 1996 में सबसे बड़े संसदीय दल के रूप में उभरी और बाजपेयी जी के नेतृत्व में 13 दिनों की सरकार बनी फिर 1998 में उन्हीं के नेतृत्व में सरकार बनी जो 13 माह तक चली फिर 1999 में हुए संसदीय चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ अपना कार्यकाल पूरा किया तत्पश्चात 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार राष्ट्रवादी सिद्धांतों जम्मू कश्मीर में विशेष संवैधानिक दर्जा की समाप्ति, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ सभी के लिए समान नागरिकता कानून पार्टी के मुख्य मुद्दे बने।चार दशकों में भाजपा ने नित नई ऊंचाइयों को छुआ है जो आज देश की सबसे मजबूत और सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी बन चुकी है इसे यहां तक पहुंचाने का श्रेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के जना कृष्णमूर्ति, एम वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं को जाता है खासकर 90 के दशक में भाजपा को मजबूत करने में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की भूमिका महत्वपूर्ण रही वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व व जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में अब दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी बनकर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है। श्री मदान ने बताया कि इस मौके पर अलकेश आर्य के साथ भाजपा के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेश आहूजा,भाजपा नेता प्रवीण गुगनानी,पूर्व पार्षद पिंटू परिहार,लतेश पंवार, बंटी बग्गा,रतन गुगनानी,लेखचंद यादव,मनोज तरूडक़र,श्रीमती कल्पना तरूडक़र आदि अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा कराकर भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई दी व अपने घरों में भाजपा ध्वज फेहराया।

Comments

Popular posts from this blog