राठौर अध्यक्ष, मालवीय सचिव बने
थोक आलू ब्याज सब्जी व्यापारी संघ की कार्यकारिणी गठित
बैतूल। थोक आलू ब्याज सब्जी व्यापारी संघ बैतूल के तत्वावधान में गुरूवार मंडी प्रांगण बडोरा में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पवन राठौर, उपाध्यक्ष राजेश राठौर, सचिव दिलीप मालवीय, कोषाध्यक्ष गौतम राठौर एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पंकज राठौर, मोनू राठौर, प्रतीक कोसे, मुकेश साहू, अरूण राठौर, गोलू राठौर, संतोष राठौर, पियुष राठौर, सचिन साहू, अलकेश साहू, दीपक साहू, शंकर साहू, संतोष राठौर, शुभम राठौर, अन्ना राठौर, मनोज साहू, पंकज राठौर, महेश राठौर, श्यामराव, रणधीर प्रजापति, बलवीर प्रजापति, विक्की राठौर, राधेश्याम राठौर, संदीप मालवीय, रूपेश राठौर, सुभाष राठौर को मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर इष्टमित्रों और परिजनों ने बधाई दी है।

Comments
Post a Comment