अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण दिवस
समाज ने विजय कोविड केअर सेंटर को पीपीई किट, सर्जिकल मास्क किए भेंट
बैतूल। अंतर्राष्टीय ब्राह्मण दिवस के अवसर पर समाज के लोगो ने स्वप्रेरणा से विजय कोविड केयर सेंटर एन 95 मास्क, पीपीई किट एवं सर्जिकल मास्क भेंट किए। विजय कोविड केयर के व्यवस्थापक विक्रम शर्मा ने बताया कि कोरोना नामक इस वैश्विक महामारी में समाजसेवी और समाजसेवी संगठन अपने अपने स्तर पर मरीजो और उनके परिजनों के हित के लिए आगे आ रहें हैं। ऐसे ही ब्राम्हण समाज के कुछ लोगो ने उनसे संपर्क किया एवं विजय कोविड केयर सेंटर में स्वप्रेरणा से कुछ मदद करने की इच्छा बताई । उनके द्वारा यहां विजय कोविड केयर सेंटर में 200 एन 95 मास्क, 50 पीपीई किट एवम 500 सर्जिकल मास्क भेंट किए। साथ ही सभी लोगो ने सभी मरीजो के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में श्रीमती संगीता अवस्थी, श्रीमती मीनाक्षी शुक्ला, सीमांत पांडे, समर्थ तिवारी,मनीष त्रिपाठी, मुरारी शुक्ला, संदीप शर्मा, जयेश खुरापा, श्रीमति कंचन मिश्रा, संजय पप्पी शुक्ला, जलज पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी का सराहनीय योगदान रहा।

Comments
Post a Comment