मांडवी में वृहद पौधारोपण की तैयारियां प्रारंभ
अभी तक रोपे जा चुके हैं अनेक पौधे
आठनेर। जिले के आठनेर ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण के लिए नर्सरी ग्रामीण स्तर पर कल्याणकारी जन सेवा समिति द्वारा तैयार की जा रही है। समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया गया कि पौधारोपण के लिए मांडवी ग्राम में छत पर फूलों-फलो और साज सज्जा वाले वृक्षों के छोटे पौधे बीज रूप में रोपित किए गए हैं। यह कार्य संस्था के दीपक बारपेटे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन पौधों को ग्रामीण जन अपने जन्मदिन विशेष आयोजन पर्व त्योहारों पर लगाते हैं एवं वृक्ष का पूर्ण ध्यान रखते है। इस कार्य की प्रेरणा स्रोत गांव की एक शिक्षिका संध्या इनके साथ मनु प्रिया, दीपशिखा एवं इन्हें के परिवार के समस्त बड़ेे बुजुर्ग संस्था के सभी सदस्य सम्मिलित है। डॉ.राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि वर्षों से पौधारोपण का एक महाअभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा है। पौधों में मालती, मोगरा, चमेली, गुलाब कनेर, पीली कनेर, गुलदावरी, आम, जामुन, वन औषधियों पौधों में गिलोय आदि करीब 60 से अधिक प्रजाति के पौधे रोपित किए गए हैं। इस कार्य में संस्था के सहायक गणेश कुमार दैनिक बारपेटे, नारायण कुमार, कमलेश मोहने, राजू मोहने, उपेंद्र इन सभी का सराहनीय सहयोग रहा। समिति के वरिष्ठ रमाशंकर शुक्ला ने बताया कि काफी लंबे समय से गांव के सडक़ मार्गों पर पौधारोपण के अनुभव हेतु यह कार्य शुरू किया गया था। गांव के युवाओं को पर्यावरण के क्षेत्र में जागरूक घटते ऑक्सीजन स्तर को बढ़ाने तथा स्वास्थ्य संवर्धन के लिए पौधारोपण और जलसंधारण के नियमित कार्य समिति द्वारा किए जा रहे हैं। पिछली बारिश के मौसम में पौधारोपण और उसके पश्चात जलसंधारण स्वच्छता यह संस्था के नियमित कार्य है।

Comments
Post a Comment