आदिवासियों का प्रकृति के संवर्धन और सरंक्षण में महत्वपूर्ण योगदान

स्वच्छता व पौधारोण कर मनाया आदिवासी दिवस


बैतूल। कल्याणकारी जन सेवा समिति जिला बैतूल द्वारा कामथ, हरदौली खरसाली और मुलताई में हरियाली अमावस्या के दूसरे दिन विश्व आदिवासी दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर 21 फलदार पौधों का रोपण किया। इस मौके पर समिति के सचिव डॉ.राजेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हमारे आदिवासी प्रकृति के मूल रक्षक है इन्हीं के कारण प्रकृति संरक्षित है। समिति के मनीष पांडे ने बताया कि फलदार वृक्ष भविष्य में हमारी प्रकति एवं मानव समाज के लिए उपयोगी साबित होंगे। ललित पंवार ने कहा कि हमारे आदिवासी भाइयों का प्रकृति के संवर्धन और सरंक्षण में सराहनीय योगदान रहा है। समिति के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि समिति विगत 2 वर्षो से बैतूल सहित पूरे बैतूल जिले में स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पप्पू उइके, विजय सरयाम, शिवप्रसाद मरकाम, मनोज ऊइके, सुनील बिहारी, सचिन सोनी, विपिन, गोविंद पवार आदि मौजूद थे। 


Comments

Popular posts from this blog