कैदियों हेतु मिठाई व सत्साहित्य के साथ भेंट किए वैदिक रक्षा सूत्र
महिला उत्थान मंडल बैतूल की बहनों ने कैदियों के निमित्त जेलर को बांधी राखी
बैतूल। संत श्री आशारामजी बापू की सत्प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल द्वारा हर वर्ष जिला जेल बैतूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता रहा है। इसके अंतर्गत कैदियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मिठाई व सत्साहित्य भेंट कर जीवन में दोबारा अपराध व व्यसन न करने का संकल्प कराया जाता है। श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने बताया कि कैदियों व उनकी बहनों को भी रक्षाबंधन के दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है कोई भी कैदी मायूस ना हो व उनकी कलाई सूनी ना रहे और वह फिर से कोई अपराध न करें इस पवित्र उद्देश्य से समिति द्वारा हर वर्ष रक्षाबंधन का आयोजन किया जाता है किंतु कोरोना महामारी व शासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष भी जेल में रक्षाबंधन का कोई आयोजन न करते हुए श्री योग वेदांत सेवा समिति व महिला उत्थान मंडल बैतूल की बहनों द्वारा जेलर योगेंद्र पवार को साढ़े चार सौ कैदियों हेतु मिठाई व सत्साहित्य के साथ वैदिक रक्षा सूत्र भेंट किए गए साथ ही कैदियों के उत्थान हेतु उन्हें जीवन में दोबारा अपराध और किसी भी प्रकार का व्यसन ना करने का संत श्री आशारामजी बापू का संदेश भी भिजवाया गया। बहनों ने जेलर योगेंद्र पवार को भी राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उन्हें पूज्य बापूजी का सत्साहित्य भेंट किया। रक्षा सूत्र भेंट करते समय महिला उत्थान मंडल बैतूल की श्रीमती शोभा चंदेल, रूपा विश्वकर्मा,अनीता मानकर व श्री योग वेदांत सेवा समिति बैतूल के जिलाध्यक्ष राजेश मदान, एलबी गायकवाड, मोहन मदान,रमेश मानकर, अनूप मालवीय आदि साधक भाई-बहन मौजूद थे।श्री मदान ने जेलर श्री पवार व समस्त स्टाफ का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment