सकारात्मक उर्जा और संपन्नता का उत्सव संपन्न


बैतूल। प्रतिवर्षानुसार दीपक आम्बेकर के निवास गणेश वार्ड बैतूल में महालक्ष्मी विरजी गई। इस बार सोशल डिस्टेंस और शासन के नियमों को पालन करते हुए उत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रीमती अर्चना आम्बेकर ने बताया कि माता लक्ष्मी अपने परिवार के साथ हमारे घर में आएं। घरों में सुख-संपन्नता, सकारात्मक उर्जा और सदैव लक्ष्मी का वास हो, कुछ ऐसी ही मनोकामना के साथ महालक्ष्मी उत्सव का आयोजन करते हैं।  यह परंपरा कई पी़ढिय़ों से चली आ रही है। श्रीमती आम्बेकर ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी के जिस रूप की पूजा की जाती है वो जेठानी-देवरानी हैं। अपने दो बच्चों के साथ वो इन दिनों मायके आती हैं। मायके में आने पर तीन दिनों तक उनका भव्य स्वागत किया जाता है। पहले दिन स्थापना, दूसरे दिन भोग और तीसरे दिन हल्दी कुमकुम के साथ माता की विदाई की जाती है। उपस्थिति प्रीति दुबे और श्रीरंग आम्बेकर ने बताया कि कहा जाता है कि लक्ष्मी की इन मूर्तियों में कोई भी बदलाव तभी किया जा सकता है जब घर में कोई शादी हो या किसी बच्चे का जन्म हुआ हो। माता की प्रतिमाओं के अंदर गेहूं और चावल भरे जाते हैं, जो इस बात का प्रतीक है कि घर धन-धान्य से भरा-पूरा रहे। समीर आम्बेकर और प्रथा दुबे ने बताया कि पूजन पश्चात सैंकड़ों लोगों ने दर्शनलाभ और प्रसादी ग्रहण की।  

Comments

Popular posts from this blog