धूमधाम से निकली डोल शोभा यात्रा
बैतूल। आज जलझूलनी एकादशी के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण की डोल शोभा यात्रा राम मंदिर रामनगर से एवं गंज से श्री कृष्ण मंदिर का डोला भी साथ नगर भ्रमण करते हुए राम मंदिर रामनगर पहुंचा। इस मौके पर नरेश शर्मा, नितिन शर्मा, योगू शर्मा, राकेश मौर्य द्वारा भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। डोल शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत, सत्कार और पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने डोल के नीचे से निकलकर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर पंडित अनंत तिवारी और पंडित प्रवीण शर्मा ने कहा कि इस दिन भगवान विष्णु करवट बदलते हैं। इसीलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं। परिवर्तिनी एकादशी के व्रत से सभी दुख दूर होकर मुक्ति मिलती है। इस दिन को व्रत करने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप का जलवा पूजन किया गया था। इसीलिए इसे डोल ग्यारस कहा जाता है। इसी दिन राजा बलि से भगवान विष्णु ने वामन रूप में उनका सर्वस्व दान में मांग लिया था एवं उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर अपनी एक प्रतिमा को राजा बलि को सौंप दी थी, इसी वजह से इसे वामन ग्यारस भी कहा जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरकचंद शाह, राजेश मदान, सोमेश त्रिवेदी, बबन शर्मा, अखिलेश उपाध्याय, दिनेश साहू, प्रशांत तिवारी, शशांक गुबरेले, शिवनंदन श्रीवास, अज्जु दुबे आदि मौजूद थे।

Comments
Post a Comment