गौमाता की हत्या कतई बर्दास्त नहीं

बजरंग सेना और श्री योग वेदांत सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन


बैतूल। विगत दिनों पुलिस द्वारा शहर में संचालित बूचडख़ाने में 26 नग गौवंश, 92 गौवंश की खाल एवं गौवंश काटने में प्रयोग किए जाने वाले हथियार एवं बड़ी मात्रा में मांस पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त किया गया था। इस संबंध में सोमवार को बजरंग सेना बैतूल व श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा संगठन के कई कार्यकर्ताओं के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बजरंग सेना के नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष विकास महाजन और योग वेदांत समिति के जिला अध्यक्ष राजेश मदान ने कहा कि इस कार्य में लिप्त समस्त आरोपियों के ऊपर पशु क्रुरूता अधिनियम के तहत कड़ी कार्यवाही की जाए एवं जिस मकान में यह अवैध कार्य हो रहा था उसकी जांच करके उसे धराशाई किया जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो सके। संगठन द्वारा गौ हत्या में लिप्त अपराधियों पर कड़ी से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की गई। इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश मदान ने कहा कि हमारे शास्त्रों में गाय को मां का दर्जा दिया गया है जिसमें 33 कोटि देवी -देवता वास करते है तभी तो उसे घर-घर में पूजा जाता है। गाय को हम नही पालते वरण गौ माता ही हम सबका पालन पोषण करती है। गौ हत्या कतई बर्दाश्त नही की जायेगी। जिले में लंबे समय से बूचडख़ाने चल रहे है जहां गौ हत्या की जा रही है लेकिन अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई थी किंतु बैतूल जिले पुलिस अधीक्षक सुश्री शिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई रत्नाकर हिंगवे व उनकी टीम द्वारा वर्तमान में जो त्वरित व सराहनीय कार्यवाही की गई है इस हेतु पुलिस प्रशासन साधुवाद का पात्र है। हमारे संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका आभार व्यक्त करते हुए मांग करते है कि गौ हत्यारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए व जिले में गौ वंश की हत्याओं की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर नर्मदापुरम संभागीय अध्यक्ष विकास महाजन, संभागीय प्रभारी सुनील परिहार, जिला संयोजक ओमप्रकाश प्रजापति, नगर मंत्री राकेश साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजा अंभोरे, राजेश मदान, शैलेन्द्र रघुवंशी, राजू हिंगवे,सुरेंद्र कुंभारे, प्रभाशंकर वर्मा,विशाल वर्मा, किशोरी झरबड़े, अलकेश सूर्यवंशी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog