अर्जुन गोंडी में सफल रहा टीकाकरण अभियान
ब्युरो ने वितरित किए मास्क, फल और पाठ्य सामग्री
बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्युरो और उत्तर वन विभाग के सहयोग से वन ग्राम अर्जुन गोंडी में ग्रामीणों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। शिविर में लगभग 90 प्रतिशत ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया जिसमें उत्तर वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत गोयल का पूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। ब्युरो के पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को टीके के लिए प्रेरित किया और शिविर तक लेकर आए साथ ही ग्रामीणों को मास्क और फल एवं बच्चों को किताबें और पेंसिल वितरित की। ब्युरो की राष्ट्रीय महिला उप सचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने कहा कि उनकी संस्था द्वारा कोविड वैक्सीन के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता रहेगा। बैतूल जिला प्रभारी डॉ.चंद्रकिशोर मानकर ने कहा कि ब्यूरो का लक्ष्य भारत को कोविड मुक्त बनाना है। इस अवसर पर बैतूल ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शेषकर, सदस्य लता नागले, सारू गेब्रियल, संगीता अग्रवाल व रेंजर अनुज शर्मा, समर्थ तिवारी मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment