ब्युरो ने मनाया स्थापना दिवस
जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों किया भोजन वितरण
बैतूल। राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध एवं भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के सफलतम 3 वर्ष पूर्ण हुए। संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ब्यूरो के प्रतिनिधियों द्वारा जिला अस्पताल में एक सैंकड़ा से अधिक मरीजों व उनके परिजनो के लिए भोजन वितरण किया। ब्यूरो की राष्ट्रीय महिला उपसचिव श्रीमती मीना खंडेलवाल ने बताया कि ब्युरो द्वारा बच्चों की शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में अपना योगदान देना का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बैतूल ब्लॉक उपाध्यक्ष यशवंत धोटे, बैतूल ब्लॉक प्रभारी युवा प्रकोष्ठ समर्थ तिवारी, सक्रिय सदस्य हेमा सिंह चौहान, लता नागले सक्रिय सदस्य, सरु गेब्रियल, संगीता अग्रवाल, रंजना झोड़, साजिद खान सहित नीलम दुबे, अनिल दुबे मौजूद रहे। ब्युरो के प्रतिनिधियों ने कहा कि संस्था द्वारा सेवाभावी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Comments
Post a Comment